10 गेंद पर 30 रन और 3 छक्के… टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही हो गया साफ, भारत को ट्रॉफी जिताकर रहेगा ये विस्फोटक खिलाड़ी

10 गेंद पर 30 रन और 3 छक्के… टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही हो गया साफ, भारत को ट्रॉफी जिताकर रहेगा ये विस्फोटक खिलाड़ी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारत और श्रीलंका की धरती पर 7 फरवरी से होगा और इसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही अपने तूफानी तेवर पूरी दुनिया को दिखा दिए हैं. बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले से तबाही मचाकर रख दी. हार्दिक पांड्या ने ट्रेलर दिखा दिया कि वह इस टी20 वर्ल्ड कप में क्या करने वाले हैं.

हार्दिक पांड्या ने मचाई बल्ले से तबाही

हार्दिक पांड्या बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से 10 गेंद पर 30 रन ठोक दिए. हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के उड़ाए. हार्दिक पांड्या ने अपने तूफानी तेवर दिखाते हुए यह बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाका करने के लिए बेताब हैं. हार्दिक पांड्या भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने के लिए तैयार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत को ट्रॉफी जिताकर रहेगा ये विस्फोटक खिलाड़ी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही वह नंबर-6 के विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश का रोल निभाएंगे और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर दे सकते हैं.

ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन बनाए

भारत ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को खेले गए वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 30 रन से जीत हासिल की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी. ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की. ईशान किशन 20 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए.



Source link