नई दिल्ली. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली इंडिया अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम शुक्रवार (6 फरवरी) को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में थॉमस रेव की इंग्लैंड अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. टूर्नामेंट की दो अजेय टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारत अपने छठे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब के करीब है, जबकि इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी के लिए 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने उतरेगा.
भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की की. युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाशाली दाएं हाथ के बल्लेबाज आरोन जॉर्ज (115) के शानदार शतक की बदौलत 311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा किया. वैभव सूर्यवंशी (68) और कप्तान म्हात्रे (62) की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया. बुलावायो में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. कप्तान थॉमस रेव (110) के शानदार शतक और सेबेस्टियन मॉर्गन (2/33) और जेम्स मिंटो (2/30) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड अंडर-19 ने 20 रनों से जीत दर्ज की और भारत के साथ मुकाबले के लिए मंच तैयार किया.
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 फाइनल शुक्रवार को जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का शेड्यूल, डेट और समय:
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर शुक्रवार को भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस किस समय होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगा.
स्कॉड:
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह.
इंग्लैंड: थॉमस रीव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक.