Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 05 february 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी दुरी आ सकती है. सेहत मध्यम रहेगी और आप पूरे दिन सक्रिय बने रहेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा दे सकता है और करियर में आगे बढ़ने के मौके फिलहाल रुकते नजर आएंगे.
Aaj Ka Meen Rashifal 05 February 2026, आज का मीन राशिफल: आज गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए विशेष सौगात लेकर आया है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, प्रेम और रिश्तों के लिहाज से यह समय बेहद सुखद रहने वाला है. लेकिन साथी के साथ सामंजस्य और विश्वास बनाना जरूरी होगा.
करियर के लिहाज से आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उलझनों और बाधाओं से भरा रह सकता है. मनचाहे पैकेज या बेहतर नौकरी के मौके मिलने की संभावना कम नजर आ रही है और सामने आ रही जानकारियां भ्रमित कर सकती हैं. अगर आप आत्मविश्वास के साथ फैसले नहीं लेते या झिझक दिखाते हैं, तो अच्छे अवसर छूट सकते हैं. आज लापरवाही, नकारात्मक विचार और असमंजस की स्थिति आपके रास्ते में रुकावट बन सकती है, जिससे कामकाज में निराशा बढ़ने की आशंका बनी रहेगी.
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. जिन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उनमें आज कुछ हद तक सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है. ऐसे में व्यर्थ का तनाव न लें और समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे स्वास्थ्य स्थिर बना रहे.
मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल
आज कारोबार के मोर्चे पर मीन राशि वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. पुरानी रणनीतियों में रुकावट आ सकती है और करीबी साथियों से उम्मीद के मुताबिक मदद न मिलने से काम की रफ्तार प्रभावित होगी. व्यापार में तेजी देखने को नहीं मिलेगी और नए अवसर अभी साफ दिखाई नहीं देंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में मंदी रह सकती है और मुनाफे के मौके कम मिलेंगे. साझेदार के साथ तालमेल की कमी या मतभेद के कारण कोई बड़ा सौदा फिसल सकता है, जिससे मन में बेचैनी बनी रह सकती है.
मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल
आज मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति संतुलित और सुरक्षित बनी रहेगी. यदि धन की आवश्यकता पड़ती है तो परिवार और शुभचिंतक खुलकर सहयोग करेंगे. पुराने निवेशों से भी सकारात्मक रिटर्न मिलने के प्रबल संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नई पूंजी लगाने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है और सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है.
मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
आज मीन राशि वालों के प्रेम संबंधों में कुछ तनाव और उलझन देखने को मिल सकती है. अविवाहित जातकों को भावनात्मक मामलों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है और रिश्ता आगे बढ़ता नजर नहीं आएगा. वहीं विवाहित लोगों के बीच आपसी तालमेल कमजोर पड़ सकता है, जिससे मनमुटाव बढ़ने की आशंका है. जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है. कुल मिलाकर, आज का दिन रिश्तों के लिहाज से भारी महसूस होगा और मन में असंतोष बना रह सकता है.
आज जरूर करें यह उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 7 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि के जातक भगवान देवगुरु बृहस्पति के मंदिर जाकर उन्हें पीली वस्तु का भोग लगाएं. इसके बाद जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्रों के साथ पीले फल का दान करें, जिससे दिन और भी शुभ बन सके.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.