Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 05 February 2026, आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए शुभ माना जा रहा है. अगर आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी. आज गणपति की आराधना करने से लंबे समय से रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है. साथ ही सफलता मिलने की संभावना भी बनी हुई है.
Aaj Ka Singh Rashifa 05 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 5 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. पति-पत्नी और प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. आज किए गए आर्थिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
करियर और शिक्षा में धैर्य जरूरी
करियर की बात करें तो सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है. पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के योग फिलहाल नहीं बन रहे हैं, ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा. लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है. आज किसी से अनावश्यक बहस में पड़ने से बचें.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है. दिन की शुरुआत अच्छी ऊर्जा के साथ होगी और पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहेगी. हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. जो लोग पहले से किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें दवाइयों का अच्छा असर देखने को मिल सकता है. राहत मिलने के योग बन रहे हैं. फिलहाल किसी नई बीमारी की आशंका नहीं है, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. सिंह राशि के जातकों को धन की आवक से खुशी मिलेगी. रुका हुआ पैसा मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत हैं. खासतौर पर पीली और हरी वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. अनाज, दाल, सोना और कृषि उत्पादों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. हालांकि, निवेश सोच समझकर करें.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. पति-पत्नी और प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा करने और गाय को केला खिलाने से रिश्तों में मजबूती आती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के दिन गणपति की आराधना और चंद्रमा के दर्शन करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. इससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बनते हैं. चाहे आप व्यापारी हों, कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी या गृहस्थ, आज सही दिशा में किया गया प्रयास आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.