MP Weather LIVE: कोहरे की चपेट में आधे से ज्यादा एमपी! ग्वालियर-रीवा संग अलर्ट पर कई शहर, राजगढ़ सबसे ठंडा

MP Weather LIVE: कोहरे की चपेट में आधे से ज्यादा एमपी! ग्वालियर-रीवा संग अलर्ट पर कई शहर, राजगढ़ सबसे ठंडा


MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज ठंडी हवाओं के साथ आधे से ज्यादा प्रदेश में कोहरे का असर दिख रहा है. जिसके चलते विजिबिलिटी घटी है. इसी बीच एमपी के मौसम से अगले कुछ दिनों तक ओले गिरने के साथ ही बारिश से राहत मिली रहेगी. इसके अलावा 10 फरवरी के बाद ही फिर एमपी में बारिश का मौसम बनेगा. अब कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें.

कोहरे की चपेट में आधा प्रदेश, वाहन चलाने में बरतें सावधानी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और तेज सर्द हवाओं का सितम ऐसा है की प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में गुरुवार सुबह कोहरे का असर देखा गया. भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित 30 से अधिक जिलों में हल्के से लेकर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. कई जगहों पर सड़कें धुंध की चादर में ढकी नजर आईं. इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी कोहरे का असर जारी रहेगा. ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने का अलर्ट है.
एमपी के इन जिलों में कोहरे का ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार तेज ठंड के बीच भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घने से लेकर मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट रहेगा.

अगले दो दिन कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग ने 6 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर बने रहने की बात कही है.

इसके साथ ही 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है.

कोहरे की वजह क्या है, आगे फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव आया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे ठंड और कोहरा बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा. इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. 10 फरवरी से कुछ इलाकों में मावठा गिरने की संभावना जताई गई है.

इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 8.8°C (सबसे कम), पचमढ़ी – 10.2°C, मंदसौर – 10.5°C, मुरैना – 10.6°C, रीवा – 11.4 डिग्री सेल्सियस

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 14°C
ग्वालियर – 13.1°C
जबलपुर – 14.8°C
इंदौर – 14°C
भोपाल – 14°C



Source link