Narsinghpur: 3 दिन से पंचायत भवन में खुद को कैद किए सरपंच बाहर आए, SDM के इस आश्वासन पर माने

Narsinghpur: 3 दिन से पंचायत भवन में खुद को कैद किए सरपंच बाहर आए, SDM के इस आश्वासन पर माने


Last Updated:

Narsinghpur News: गडरवारा में पंचायत विकास कार्यों की अनियमितता के विरोध में सरपंच ने तीन दिन तक खुद को भवन में बंद रखा और आत्मदाह की चेतावनी दी थी. एसडीएम के आश्वासन पर सरपंच बाहर आए हैं. जानें क्या कहा…

Zoom

पंचायत भवन का ताला खोलते सरपंच.

रिपोर्ट: राहुल मेहरा

Narsinghpur News: तीन दिन स पंचायत भवन में बंद सरपंच बाहर आ गए हैं. गडरवारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं और परेशानियों से तंग आकर सरपंच ने खुद को भवन में बंद कर लिया था. उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी. आखिरकार, गडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे की समझाइश और आश्वासन के बाद सरपंच ने ताला खोला और बाहर निकल आए.

आत्मदाह की दी थी चेतावनी
सरपंच ने आरोप लगाया था कि पंचायत के कई विकास कार्यों में धांधली हो रही है. फंड का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा और उनके बार-बार कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही. इसी गुस्से में उन्होंने सोमवार से पंचायत भवन का ताला अंदर से बंद कर लिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदाह कर लेंगे.

एसडीएम ने दिया ये आश्वासन
नरसिंहपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम कलावती व्यारे खुद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने सरपंच को समझाया और लिखित आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत के सभी विकास कार्यों की पूर्ण जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और हर समस्या का निराकरण किया जाएगा.

सत्ता के लिए नहीं लड़ रहा था
सरपंच ने एसडीएम के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए ताला खोल दिया. बाहर निकलते ही उन्होंने कहा, “मैं पंचायत के विकास के लिए लड़ रहा था, न कि अपनी सत्ता के लिए. अब उम्मीद है कि जांच होगी और गलत काम करने वालों पर कार्रवाई होगी.”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

3 दिन से पंचायत भवन में खुद को कैद किए सरपंच बाहर आए, SDM की इस बात पर माने



Source link