T20 World Cup most fours: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. 7 फरवरी से इस मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा है. इस बार भारत और श्रीलंका के कुल 8 मैदानों पर सभी मैच होंगे. भारत के जिन 5 मैदानों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में मैच होना है, इनमें से चेन्नई को छोड़कर बाकी सभी मैदान की आउटफील्ड तेज है, जहां बल्ले से लगते ही गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ भागेगी. इसलिए चौकों की बारिश होना तय माना जा रहा है.
इतिहास उठाकर देखें तो टी20 विश्व कप के इतिहास में 10 ऐसे धुरंधर हैं, जो क्रीज पर आते ही चौकों में डील करते रहे हैं. इन बल्लेबाजों के पास छोटे से गैप से भी बॉल को चौके के लिए भेजने की जबरदस्त कला रही है. इस लिस्ट में 2 भारतीय दिग्गज भी हैं. नंबर एक पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 115 चौके मारे हैं, जबकि विराट कोहली का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 111 चौके लगाए थे. इस बार ये दोनों दिग्गज नहीं दिखेंगे, क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
ये 2 बैटर इस बार भी दिखाएंगे जलवा
2007 से लेकर 2024 तक टी20 विश्व कप के 9 एडिशन हुए हैं और इस दौरान जिन 10 बल्लेबाजों ने चौकों की बारिश की, उनमें से अधिकतर संन्यास ले चुके हैं. इस बार इस लिस्ट में शामिल जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक ही ऐसे 2 खिलाड़ी हैं, जो मैदान पर अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते दिखेंगे.
T20 World Cup में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत) 44 पारियां, 1220 रन, 115 चौके
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 31 पारियां, 1016 रन, 111 चौके
- विराट कोहली (भारत) 33 पारियां, 1292 रन, 111 चौके
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 41 पारियां, 984 रन, 103 चौके
- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 34 पारियां, 897 रन, 101 चौके
- जोस बटलर (इंग्लैंड) 34 पारियां, 1013 रन, 91 चौके
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 31 पारियां, 965 रन, 78 चौके
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 43 पारियां, 853 रन, 74 चौके
- क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 27 पारियां, 653 रन, 72 चौके
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 27 पारियां, 727 रन, 71 चौके
ये भी पढ़ें: मुंबई टीम की बढ़ी टेंशन…अचानक अस्पताल में क्यों एडमिट हुए Sarfaraz Khan? सामने आई ये वजह