‘Thank you, Pakistan…,’ बांग्लादेश ने पाकिस्तानी पीएम के बयान पर किया रिएक्ट

‘Thank you, Pakistan…,’ बांग्लादेश ने पाकिस्तानी पीएम के बयान पर किया रिएक्ट


Last Updated:

Bangladesh Reacts To Pakistan PM Shehbaz Sharif: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुक्रिया कहा है जिन्होंने एक दिन पहले अपनी कैबिनेट में कहा था कि उनके देश ने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को हटाए जाने के विरोध में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि उनकी टीम भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलेगी.

Zoom

बांग्लादेश ने पाकिस्तानी पीएम को कहा थैंक्यू.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चल रहे ड्रामे के बीच बांग्लादेश के युवा एवं खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद दिया है.पाकिस्तानी पीएम ने कहा था कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का पाकिस्तान का फैसला टूर्नामेंट से बांग्लादेश को हटाए जाने के बाद उसके साथ एकजुटता दिखाने का प्रतीक है. नजरुल ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में शरीफ के इस फैसले को बांग्लादेश को इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट से हटाए जाने के विरोध के रूप में स्वीकार किया. बांग्लादेश ने सुरक्षा काराणों का हवाला देकर भारत में विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया. जिसके बाद आईसीसी ने उसकी जगह पर स्कवॉटलैंड की टीम को विश्व कप से जोड़ा है.

आसिफ नजरुल (Asif Nazrul) ने फेसबुक पर लिखा, ‘धन्यवाद, पाकिस्तान.’ नजरुल ने बुधवार को इस्लामाबाद में हुई पाकिस्तान कैबिनेट की बैठक में शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) द्वारा दिए गए बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बहिष्कार के पीछे का कारण बताया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश ने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश को हटाए जाने के विरोध में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. शहबाज शरीफ ने कैबिनेट सदस्यों से कहा, ‘हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है. हमें पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ खड़ा होना चाहिए.मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही उचित फैसला है.’

बांग्लादेश ने पाकिस्तानी पीएम को कहा थैंक्यू.

इससे पहले, पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी नेशनल क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच में नहीं खेलेगी. इसके जवाब में, आईसीसी ने रविवार को एक कड़ा बयान जारी कर पीसीबी से आपसी सहमति से समाधान निकालने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों को कमजोर करती है. ‘हालांकि आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक सूचना का इंतजार है, लेकिन चुनिंदा भागीदारी का यह रुख वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाता, जहां सभी योग्य टीमों से आयोजन कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की अपेक्षा की जाती है.

‘आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होने की संभावना है, जिसका वह स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है.’ बांग्लादेश की सरकार द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टीम को भारत आने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया था. बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

‘Thank you, Pakistan…,’ बांग्लादेश ने पाकिस्तानी पीएम के बयान पर किया रिएक्ट



Source link