नई दिल्ली. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी पहले भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. ICC ने कहा था कि किसी भी टीम की ओर से चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना एक वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के अनुरूप नहीं है. ICC ने अपने बयान में बताया था कि उसने पाकिस्तान सरकार के उस ऐलान पर ध्यान दिया है, जिसमें राष्ट्रीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में सीमित रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, ICC अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. ICC के अनुसार, एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सभी टीमों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर हिस्सा बनें. ऐसे में चुनिंदा भागीदारी की स्थिति टूर्नामेंट की भावना के खिलाफ है. ICC ने उम्मीद जताई है कि PCB ऐसा समाधान निकालेगा, जो सभी हितों की रक्षा कर सके. यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है और सभी की नजरें ICC और PCB के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.