गुना| भार्गव कॉलोनी के निवासी ओझा जी के मकान का टैंक ओवरफ्लो होकर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे रहवासियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, क्योंकि मकान मालिक यहां निवास नहीं करते और उन्होंने मकान को रेंट पर दे रखा है। रहवासियों ने जब इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका (नपा) में शिकायत की, तो नपा कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास 40 फीट का पाइप उपलब्ध नहीं है, जो टैंक की सफाई के लिए आवश्यक है। इसके कारण नपा द्वारा इस समस्या का समाधान करने में भी कठिनाई का सामना किया जा रहा है। रहवासियों ने यह भी बताया कि कर्मचारियों द्वारा यह कहा गया है कि “इस समस्या का निवारण हमारे पास नहीं है। अब रहवासियों की अपील है कि प्रशासन इस समस्या का शीघ्र समाधान करे, ताकि स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर हो सके। नगरपालिका से निवेदन किया गया है कि सही संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि इस गंदे पानी की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जा सके और क्षेत्र में फैली स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सके। -नरहरि राव शिंदे, भार्गव कॉलोनी, गुना
Source link