Last Updated:
Balaghat Ground Report: एमपी के बालाघाट जिले के ग्राम घोटी में हिंदू सम्मेलन के बाद उठे कथित बहिष्कार विवाद को पुलिस और प्रशासन की पहल पर शांतिपूर्ण समाधान मिला. थाना लांजी में दोनों पक्षों के आमने-सामने बातचीत से विवाद आपसी सहमति से खत्म हुआ.
श्रीनिवास चौधरी(जबलपुर)
Balaghat Ground Report: बालाघाट जिले के थाना लांजी अंतर्गत ग्राम घोटी में आयोजित हिंदू सम्मेलन के बाद उपजे कथित बहिष्कार विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया गया है. पुलिस और प्रशासन की पहल पर दोनों पक्षों को थाना लांजी में आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया. बता दें, 27 जनवरी को ग्राम घोटी में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर दो समुदायों के बीच आपसी मतभेद की स्थिति बन गई थी. इस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.
यह बैठक एसडीओपी लांजी ओमप्रकाश, एसडीएम लांजी कमल सिंह सिंसार, तहसीलदार संजय भारस्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक व्यक्तियों ने सहभागिता की है.
पुलिस लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया गया और गलतफहमियों को दूर करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर सहमति बनी. सभी उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति से बचने के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विवाद पर पूर्ण रूप से विराम लग गया. इस मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज की गई थी. दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों को बुलाकर बैठक की गई, जिसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में सभी बातों को समझकर गलतफहमियां दूर की गईं. कुछ युवाओं ने जोश में आकर गलत बातें कही थीं, उन्होंने भी अपनी गलती स्वीकार की है. फिलहाल, गांव में पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल है और पुलिस लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही है. अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें