ओपनिंग सेरमनी में नोरा ओर बादशाह बांधेंगे समां, ट्रॉफी के साथ रोहित होंगे

ओपनिंग सेरमनी में नोरा ओर बादशाह बांधेंगे समां, ट्रॉफी के साथ रोहित होंगे


Last Updated:

icc world cup opening cermony: ओपनिंग सेरमनी में लाइव म्यूज़िक, बड़े पैमाने पर कोरियोग्राफी और इसके बाद ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की शानदार एंट्री देखने को मिलेगी. इस ओपनिंग सेरेमनी को T20 क्रिकेट की तेज़ रफ्तार और ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है

Zoom

टी 20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में नोरा फतेही और बादशाह लगाएंगे डांस और म्यूजिक का तड़का

नई दिल्ली. ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज़ शनिवार शाम मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली हाई-एनर्जी ओपनिंग सेरेमनी से होगा. यह समारोह एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर टूर्नामेंट का माहौल बनाएगा, जिसके बाद सह-मेज़बान भारत का सामना अमेरिका (USA) से होगा. शाम 6 बजे (IST) से शुरू होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में वानखेड़े स्टेडियम को एक भव्य, इमर्सिव मंच में तब्दील कर दिया जाएगा.

वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में लाइव म्यूज़िक, बड़े पैमाने पर कोरियोग्राफी और इसके बाद ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की शानदार एंट्री देखने को मिलेगी. इस ओपनिंग सेरेमनी को T20 क्रिकेट की तेज़ रफ्तार और ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है मैदान को एक विशाल विज़ुअल कैनवास के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि आधिकारिक टूर्नामेंट लोगो मुख्य परफॉर्मेंस स्टेज के रूप में केंद्र में रहेगा.

मैदान पर म्यूजिकल शुभारंभ 

शो की शुरुआत ऋषभ शर्मा और शिवमणि के दमदार म्यूज़िकल मेडले से होगी.  इसके बाद ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की बेहद खास एंट्री होगी, जिसे एक जेटपैक परफॉर्मर स्टेडियम के भीतर लेकर आएगा . यह पल वानखेड़े में मौजूद दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार होने वाला है. टूर्नामेंट ट्रॉफी का स्वागत ICC चेयरमैन जय शाह और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा करेंगे. रोहित शर्मा ने 2024 में खेले गए पिछले संस्करण में भारत को चैंपियन बनाया था. उनके साथ 20 बच्चे भी मंच पर मौजूद होंगे, जो टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे.  इसके साथ ही ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा.

बादशाह और नोरा फतेही  का शो 

ट्रॉफी के आगमन के बाद दर्शकों के लिए शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुतियाँ होंगी.  चार्टबस्टर स्टार बादशाह एक हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस देंगे, जबकि नोरा फतेही एक भव्य और जोशीले डांस स्पेक्टेकल के साथ मंच संभालेंगी. बड़ी संख्या में डांसर्स के सहयोग से यह प्रस्तुति और भी खास बनेगी. समारोह का समापन बादशाह और नोरा फतेही की संयुक्त ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस के साथ होगा. कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाज़ी के साथ होगा, जिसके बाद मैदान पर असली ‘आतिशबाज़ी’ भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के साथ शुरू होगी, जो शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा.

ओपनिंग सेरेमनी में केवल वही दर्शक शामिल हो सकेंगे जिनके पास भारत बनाम अमेरिका मैच के टिकट होंगे.  ऐसे सभी दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, ताकि इस भव्य समारोह का कोई भी पल मिस न हो.

homecricket

ओपनिंग सेरमनी में नोरा ओर बादशाह बांधेंगे समां, ट्रॉफी के साथ रोहित होंगे



Source link