Last Updated:
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया है. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर सिमट गई. ऐसे में आइए जानते हैं भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताने वाले सभी कप्तानों के बारे में.
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनी है. फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया है. टीम इंडिया ने पहली बार साल 2000 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले अब तक के सभी कप्तानों के बारे में.
आयुष म्हात्रे भारत को अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले छठे कप्तान बने हैं. हालांकि, टूर्नामेंट में म्हात्रे का व्यक्तिगत प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन फाइनल में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के लिए अहम अहम भूमिका भिनाई. म्हात्रे की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी, आरएस अंबरिश और अभिज्ञान कुंडु जैसे खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया जो भविष्य के स्टार बन सकते हैं.
आयुष म्हात्रे से पहले भारत ने यश ढुल की कप्तानी में 5वीं बार खिताबी जीत हासिल की थी. भारत ने साल 2022 में खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड को ही हराया था. इसके बाद अब चार साल बार फिर से टीम इंडिया चैंपियन बनी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यश ढुल से पहले भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में शुभमन गिल ने अपने बल्ले से धमाकेदार खेल दिखाई थी, जो अब भारतीय सीनियर टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान भी हैं. वहीं पृथ्वी शॉ को भी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है.
पृथ्वी शॉ से पहले उनमुक्त चंद की कप्तानी में भारत अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनी थी. उनमुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने साल 2012 में खिताब को अपने नाम किया था. भारत का फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था. हालांकि, टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान उनमुक्त चंद भारतीय सीनियर टीम में कभी अपनी जगह नहीं बना पाए.
उनमुक्त चंद से पहले मौजूदा दिग्गज विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. इस विश्व कप में विराट कोहली के अलावा रविंद्र जडेजा से जैसे खिलाड़ी भी थे जो आगे चलकर भारतीय सीनियर टीम के दिग्गजों में शुमार हुए. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साल 2008 में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
अंडर-19 विश्व कप का पहला खिताब भारतीय टीम ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीती थी. कैफ की कप्तानी में भारत साल 2000 में चैंपियन बना था. टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को उसके घर में हराकर सनसनी मचाई थी. अंडर-19 विश्व कप में कप्तानी करने के बाद कैफ को आगे चलकर नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला. हालांकि, भारत के लिए उनका करियर तो कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने खूब सूर्खियां बटोरी थी.