कौन जीतेगा U-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज ही हो जाएगा फैसला

कौन जीतेगा U-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज ही हो जाएगा फैसला


नई दिल्ली. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए मंच सज चुका है. भारत और इंग्लैंड आज दोपहर हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगे. भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का ये सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इस जीत में आरोन जॉर्ज की शानदार 115 रन की पारी और वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की तेज शुरुआत ने अहम भूमिका निभाई.

इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की की और यूथ लेवल पर अपनी शानदार निरंतरता जारी रखी. भारत फाइनल में नाबाद रहते हुए 2026 टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला बढ़ाने और रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा. इतिहास की बात करें तो भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौर में सबसे सफल टीम रही है, जिसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में पांच बार ट्रॉफी जीती है. पिछली बार 2022 में भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

क्या इंग्लैंड भारत को हरा पाएगा?

इंग्लैंड ने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन और निरंतरता दिखाई है. उन्होंने सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई. उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन नजर आया. इंग्लैंड ने अब तक सिर्फ एक बार (1998 में) अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है, ऐसे में 2026 की यह टीम दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ा बयान देना चाहेगी.

फाइनल से पहले इंग्लैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ उतना मजबूत नहीं रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 55 मुकाबलों में इंग्लैंड को 41 बार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इंग्लैंड को जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. वहीं, भारत अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड यू-19 हेड-टू-हेड

कुल मैच – 55, भारत – 41, इंग्लैंड – 13, टाई – 1

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टक्कर

मैच – 9, भारत – 7, इंग्लैंड – 2, टाई – 0

भारत बनाम इंग्लैंड यू-19 वर्ल्ड कप फाइनल कब देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार) और स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल कहां देखें?

अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल का लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगा.

टीमें
भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद इनान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), केलब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, आइजैक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक



Source link