‘क्या सरकार भोपाल को भागीरथपुरा बनाना चाहती है’? जोन-17 में गंदे पानी पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

‘क्या सरकार भोपाल को भागीरथपुरा बनाना चाहती है’? जोन-17 में गंदे पानी पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल


Last Updated:

Bhopal News: एमपी के भोपाल के जोन 17 में गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतों के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पानी की जांच की. घर-घर से लिए गए सैंपल की टीडीएस रीडिंग 200 से 300 के बीच पाई गई, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया. इस मामले को लेकर मनोज शुक्ला ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

Zoom

रमाकांत दुबे, 

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल के जोन 17 क्षेत्र में इन दिनों पीने के पानी को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं. रहवासियों का आरोप है कि उनके घरों में बदबूदार और काले रंग का पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे और खुद पानी की गुणवत्ता की जांच की. मनोज शुक्ला ने रहवासी इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और उनके घरों से पानी के सैंपल लिए. उन्होंने मौके पर ही टीडीएस मीटर के जरिए पानी की लाइव जांच की. जांच के दौरान पानी की टीडीएस रीडिंग 200 से 300 के बीच पाई गई. कांग्रेस नेता ने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस तरह का पानी लंबे समय तक पीने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. आपको बता दें, अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है.

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि गंदा पानी पीने से किडनी और लीवर में स्टोन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले ही कई लोग पेट दर्द, उल्टी और अन्य समस्याओं की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस नेता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार भोपाल को ‘भागीरथपुरा’ बनाना चाहती है, जहां लोगों को साफ पानी के लिए संघर्ष करना पड़े. उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में सप्लाई हो रहे पानी की तुरंत जांच कराई जाए और जब तक साफ पानी उपलब्ध न हो, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

मनोज शुक्ला ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी. वहीं, रहवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी सेहत से कोई खिलवाड़ न हो.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

‘क्या सरकार भोपाल को भागीरथपुरा बनाना चाहती है’? कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल



Source link