ग्राम माना में राधा रानी क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता 9 फरवरी से – Guna News

ग्राम माना में राधा रानी क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता 9 फरवरी से – Guna News



बमोरी ब्लॉक के ग्राम माना पाड़ोन में राधा रानी क्रिकेट क्लब द्वारा 9 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹25,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹5,100 का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमार उदय सिंह पाड़ोन होंगे। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा। राधा रानी क्रिकेट क्लब ने सभी खेल प्रेमियों और टीमों को आमंत्रित किया है। प्रतियोगिता में अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने के लिए नियम तय किए गए हैं। अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। पावर प्ले नियम लागू रहेगा। हर लीग मैच 8 ओवर, सेमीफाइनल 10 ओवर और फाइनल 12 ओवर का होगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। समय पर मैदान पर न पहुंचने वाली टीम को बाई दे दी जाएगी। सभी मैच नई लाल गेंद से खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को अपना किट खुद लाना होगा। टीम में 8 खिलाड़ी एक ही गांव के होंगे। 3 खिलाड़ी बाहर के हो सकते हैं। प्रतियोगिता के संचालन में धनराज धाकड़, रामू धाकड़, महेंद्र बारेला, धर्मेंद्र भील, धीरज बारेला, चैन सिंह, भगवान सिंह, मनोज, दिनेश और भगवान सिंह बारेला सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देने के साथ भाईचारे और खेल संस्कृति को मजबूत करेगी।



Source link