छतरपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत: पुर तिगैला के पास हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:  पुर तिगैला के पास हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुर तिगैला के पास शुक्रवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिकौरा निवासी भागीरथ पाल के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के साथ महाराजपुर से अपने गांव बिकौरा जा रहे थे। इसी दौरान, लवकुशनगर की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भागीरथ पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। पायलट गौरव कुशवाहा और आरक्षक अवधेश मीणा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज घायलों की पहचान छतरपुर के पठापुर रोड निवासी रज्जू पिता बोदे श्रीवास्तव और देरी रोड निवासी राकेश पिता कन्हैया अनुरागी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।



Source link