छतरपुर में 20 वर्षीय युवक की साइलेंट अटैक से मौत: घर पर नाश्ता करते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में 20 वर्षीय युवक की साइलेंट अटैक से मौत:  घर पर नाश्ता करते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुल चौक निवासी 20 वर्षीय पार्श उर्फ केशु जैन की शुक्रवार सुबह साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से परिवार, स्थानीय व्यापारी वर्ग और जैन समाज में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे केशु जैन को घर पर नाश्ता करते समय अचानक सीने और पेट में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डीसी प्लाजा के समीप ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और आसपास के व्यापारियों ने बताया कि केशु अपनी मां के साथ मोनिका मैचिंग दुकान पर बैठता था और कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहा था। वह एक स्वस्थ और ऊर्जावान युवक था, इसलिए उसकी अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लोग इसे साइलेंट अटैक से हुई मौत बता रहे हैं। परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोविड महामारी के दौरान लगाई गई वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के कारण हाल के वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक और साइलेंट अटैक जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है ताकि मौत का सही कारण सामने आ सके और ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link