दुनिया के ये 8 धुरंधर गेंदबाज, जिसने ICC T20 WC में हैट्रिक लेकर रचा है इतिहास

दुनिया के ये 8 धुरंधर गेंदबाज, जिसने  ICC T20 WC में हैट्रिक लेकर रचा है इतिहास


Last Updated:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. लीग स्टेज में सभी ग्रुप में से 2-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी, जिसके बाद नॉकआउट दौर शुरू होगा. ऐसे में इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं उन आठ गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है.

क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट को गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल माना जाता है, लेकिन इस मुश्किल में भी वह कमाल कर जाते हैं. इस फॉर्मेट में ऐसे ही कुछ गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप में हैट्रिक इतिहास रचा है. इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का है, जो टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. ब्रेट ली ने साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था.

ब्रेट ली के बाद टी20 विश्व कप में 14 साल बाद हैट्रिक आया था. ये हैट्रिक आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने लिया था. कर्टिस कैंफर ने ये कारनामा साल 2021 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ किया था. टी20 विश्व कप में कर्टिस कैंफर हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे.

साल 2021 के विश्व कप में ही श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने भी कमाल किया था. कर्टिस कैंफर के बाद हसरंगा ने भी हैट्रिक लेकर सनसनी मचाई थी. वानिंदु हसरंगा की ये हैट्रिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में अपनी धुआंधार गेंदबाजी से हैट्रिक लेकर सनसनी मचाई थी. कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक लेने का कारनामा किया था. टी20 विश्व कप का ये चौथा हैट्रिक था.

यूएई के कार्तिक मैयप्पन आईसीसी टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने थे. मैयप्पन ने ये कारनामा आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में किया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर इतिहास रचा था..

इसी विश्व कप में आयरलैंड के जोश लिटिल ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया था. जोश लिटिल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हु्ए लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट हासिल की थी. जोश लिटिल ये कारनामा टी20 विश्व कप 2022 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था.

जोश लिटिल के बाद ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दो बार हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था. कमिंस ने पहला हैट्रिक बांग्लादेश और उसके अगले ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ फिर से हैट्रिक हासिल की थी. बैक टू बैक दो हैट्रिक लेने वाले कमिंस दुनिया के इकलौते गेंदबाज भी हैं.

इसी विश्व कप में इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने भी हैट्रिक हासिल की थी. क्रिस जॉर्डन ने इंग्लैंड के लिए ये हैट्रिक अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में ली थी. इस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले क्रिस जॉर्डन 8वें गेंदबाज बने थे.

homesports

दुनिया के ये 8 धुरंधर गेंदबाज, जिसने ICC T20 WC में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास



Source link