दुनिया के 6 धुरंधर क्रिकेटर… जिन्होंने दो देशों के लिए खेला टी20 वर्ल्ड कप, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

दुनिया के 6 धुरंधर क्रिकेटर… जिन्होंने दो देशों के लिए खेला टी20 वर्ल्ड कप, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम


दुनिया के 6 धुरंधर क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला है. दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. कोई क्रिकेटर अगर दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलता है तो उसमें हालात के हिसाब से खुद को ढालने का टैलेंट होना चाहिए. यूं तो टी20 वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक नहीं, बल्कि दो देशों की ओर से खेला. आइए, जानते हैं, उन 6 खिलाड़ियों के बारे में.

1. शेहान जयसूर्या

शेहान जयसूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में श्रीलंका की ओर से खेला, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिकी टीम में स्थान मिला है. शेहान जयसूर्या ने अब तक 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं. शेहान जयसूर्या के नाम वनडे फॉर्मेट में 1 अर्धशतक दर्ज है.

Add Zee News as a Preferred Source


2. रीलोफ वान डर मर्व

41 वर्षीय रीलोफ वान डर मर्व ने साउथ अफ्रीका के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी. साल 2009 और 2010 में वह इसी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016, 2021 और 2022 में वह डच टीम (नीदरलैंड) की तरफ से खेले. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर मर्व इसी टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं.

3. मार्क चैपमैन

मार्क चैपमैन ने साल 2014 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले. आज के समय में वह टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. एक बार फिर चैपमैन को कीवी टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है.

4. डिर्क नैनेस

डिर्क नैनेस टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेले, जिसके बाद नीदरलैंड टीम का दामन थामा. डिर्क नैनेस टी20 वर्ल्ड कप 2010 में डच टीम का हिस्सा रहे हैं.

5. डेविड वीजे

डेविड वीजे ने साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2016 खेला. इसके बाद नामीबिया की टीम में शामिल हो गए. इस टीम के लिए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021, 2022 और 2024 खेला है.

6. कोरी एंडरसन

कोरी एंडरसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड की तरफ से खेला. इसके बाद उन्होंने अमेरिका बसने का फैसला किया. वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम से खेले.



Source link