धोनी, ईशान और वैभव! बिहार-झारखंड की मिट्टी से निकले भारतीय क्रिकेट के तीन शेर

धोनी, ईशान और वैभव! बिहार-झारखंड  की मिट्टी से निकले भारतीय क्रिकेट के तीन शेर


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं. वैभव नेशनल लेवल क्रिकेट में बिहार के ऐसे दूसरे बड़े नाम बन गए हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में भी खेलने का मौका मिल सकता है.

Zoom

एमएस धोनी, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: साल 2003 विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी. खास तौर से टीम इंडिया में एक अदद विकेटकीपर की तलाश की थी जो कीपिंग के साथ-साथ मीडिल ऑर्डर में तेज तर्रार बैटिंग भी कर सके. उस दौर में कई खिलाड़ियों को विकेटकीपर के तौर पर आजमाया गया, जिसमें दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल जैसे नाम काफी लोकप्रिय भी हुए, लेकिन निरंतरता नहीं होने के कारण वह टीम में खुद को स्थापित नहीं कर पाए.

इस तरह दिसंबर, 2004 में टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी नाम के एक खिलाड़ी की एंट्री होती है. बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में धोनी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला, लेकिन अपने डेब्यू मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हालांकि, किसे पता था कि झारखंड (2000 से पहले बिहार) के रांची से आने वाला एक साधरण सा लड़का टीम इंडिया को एक दिन विश्व क्रिकेट पर राज कराएगा. बिहार और झारखंड की धरती से निकलकर ऐसा ही कुछ आज ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं.

बिहार के नाम रौशन कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए जूनियर क्रिकेट में लगातार धूम मचा रहे हैं. अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की पारी हो या फिर इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए तूफानी शतक. वैभव अब जिस भी मैच में मैदान पर उतरते हैं फैंस बस उनकी तूफानी बैटिंग को देखना चाहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी जूनियर क्रिकेट के अलावा बिहार टीम का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. वैभव लंबे समय बाद बिहार राज्य से कोई ऐसे क्रिकेटर निकले हैं, जिन्होंने अपने स्टेट क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं.

नालंदा के रहने के वाले ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट सीनियर टीम में टीम में ईशान किशन का इन दिनों डंका बजा हुआ है. लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन की हर तरफ गूंज है. ईशान किशन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि, उन्होंने खुद को बिहार से हमेशा से जोड़े रखा है. इस तरह महेंद्र सिंह धोनी की तरह ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी आज बिहार और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

धोनी, ईशान और वैभव! बिहार-झारखंड की मिट्टी से निकले भारतीय क्रिकेट के तीन शेर



Source link