ना भारत, ना ऑस्ट्रेलिया, अश्विन ने इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की

ना भारत, ना ऑस्ट्रेलिया, अश्विन ने इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की


Last Updated:

Ashwin Predicts New Zealand To Win T20 World Cup: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि न्यूजीलैंड के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतने का ऑस्ट्रेलिया से बेहतर मौका है. उन्होंने भारत से मिली हालिया सीरीज हार को टीम के लिए बड़ी सीख बताया.

Zoom

अश्विन ने न्यूजीलैंड को बताया ऑस्ट्रेलिया के बड़ा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि भले ही न्यूजीलैंड ने भारत में टी20 सीरीज 1-4 से गंवाई हो, लेकिन वे इस हार से काफी कुछ सीखेंगे. उनके पास ऑस्ट्रेलिया की तुलना में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बेहतर मौका हो सकता है. उनके लिए इस बड़े टूर्नामेंट में पहली खिताब जीतने का शानदार मौका होगा.

न्यूजीलैंड को भारत में खेलने का थोड़ा फायदा जरूर मिलेगा, हालांकि सीरीज में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन एडम मिल्ने और माइकल ब्रेसवेल की चोटें, साथ ही कई बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के चलते वे पूरी तरह से फेवरेट नहीं माने जा सकते. वहीं, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 की शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट में उतर रही है. पूर्व चैंपियन टीम पर दबाव है, ऊपर से मिचेल स्टार्क के संन्यास और पैट कमिंस के बड़ी चोट के कारण बाहर होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “न्यूजीलैंड भले ही भारत से टी20 सीरीज 4-1 से हार गया हो, लेकिन उनके लिए इसमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. वे हमेशा वर्ल्ड कप में भारत के लिए मुश्किल टीम रहे हैं, उनकी प्लानिंग अच्छी रहती है. न्यूजीलैंड की स्थिति ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा अच्छा मौका है.”

न्यूजीलैंड को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ रखा गया है और वे 2024 की तरह शुरुआती दौर में बाहर होने से बचना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ दो स्पेशलिस्ट स्पिनर, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है. वे स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, ट्रैविस हेड और टिम डेविड पर निर्भर हैं, ताकि वे उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में योगदान दे सकें.

अश्विन ने सवाल उठाया, “ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज और अमेरिका में वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी मुश्किल हो सकती है. अगर एडम जाम्पा चोटिल हो जाते हैं, तो उनका स्पिनर कौन है?”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ना भारत, ना ऑस्ट्रेलिया, अश्विन ने इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की



Source link