Last Updated:
8 hero india win 6th t20 world cup title: भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप सातवीं बार जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए खिताब जीता. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में 7 खिलाड़ियों का अहम रोल रहा. वैभव सूर्यवंशी ने जहां बल्लेबाजी में धमाल मचाया वहीं गेंदबाजी में हेनिल पटेल का जलवा रहा.
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप जीता.भारत की ओर से रखे गए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी और फाइनल 100 रन से हार गई. टीम इंडिया की खिताबी जीत में वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा. जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 175 रन की पारी खेली. उन्होंने 80 गेंदों पर 15 छक्के और 15 चौके लगाए. वैभव की बड़ी पारी के दम पर भारत 9 विकेट पर 411 रन बनाने में सफल रहा. 14 साल के वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 439 रन बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. वह टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने टूर्नामेंट में 41 चौके और 30 छक्के जड़े. भारत की खिताबी जीत के सूर्यवंशी सबसे बड़े हीरो रहे.
कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल में 51 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल थे. म्हात्रे ने पूरे टूर्नामेंट में टीम की मोर्चे से अगुआई की. म्हात्रे ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 214 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष ने इस टूर्नामेंट में 20 चौके और 14 छक्के लगाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिडिल ऑर्डर में विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) ने भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई. विहान ने 7 मैचों में 240 रन बनाए. उनका हाईएस्ट निजी स्कोर नाबाद 109 रन रहा. विहान ने इस टूनर्रामेंट में एक शतक लगाया जबकि पूरे टूर्नामेंट में 17 चौके जड़े. विहान ने मिडिल ऑर्डर में भारतीय पारी को बेहद खूबसूरती से संभाला. फाइनल में विहान के बल्ले से 30 रन निकले.
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू (Abhigyan Kundu) ने भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने विकेट के पीछे बतौर कीपर शानदार प्रदर्शन के बाद बतौर बल्लेबाज भी धमाकेदार प्रदर्शन किया. कुंडू ने इस विश्व कप में 7 मैचों में 239 रन बनाए जिसमें 80 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा. उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ अहम सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले आरोज जॉर्ज ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. जॉर्ज ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में 170 रन बनाए जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 115 रन रहा.उनके नाम एक शतक दर्ज है. जॉर्ज के रूप में भारत को एक बेहतरीन बल्लेबाज मिला है जो भविष्य का सितारा है. जॉर्ज ने फाइनल में नौ रन बनाए.
गेंदबाजी में फास्ट बॉलर हेनिल पटेल का जलवा रहा. पटेल ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेले और 11 विकेट उन्होंने चटकाए. भारत के लिए वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उनकी 16 रन देकर पांच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही. पटेल ने 4.44 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की.
आरएस अंबरीश ने 11 जबकि खिलन पटेल ने 9 विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों ने इस विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान दिया.टीम इंडिया को जब जब विकेट की जरूरत हुई दोनों गेंदबाजों ने वो काम बखूबी पूरा किया. फाइनल में अंबरीश ने 3 विकेट चटकाए. टीम इंडिया के ये सभी सितारे भविष्य के सुपर स्टार हैं जो आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.