भोपाल की ज्यूडिशियल एकेडमी में राष्ट्रीय सम्मेलन: 7 फरवरी को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, सीजेआई समेत हाईकोर्ट के 20 से ज्यादा जज आएंगे – Bhopal News

भोपाल की ज्यूडिशियल एकेडमी में राष्ट्रीय सम्मेलन:  7 फरवरी को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, सीजेआई समेत हाईकोर्ट के 20 से ज्यादा जज आएंगे – Bhopal News




राजधानी की नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह आयोजन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का होगा। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी आएंगे। उनके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से 20 से ज्यादा हाईकोर्ट के जज भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रित न्यायपालिका पर मंथन किया जाएगा। सीजेआई बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का यह मप्र का पहला दौरा है। लंबे समय बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल में जुट रहे हैं, जिससे इस सम्मेलन को विशेष महत्व मिल गया है। सम्मेलन की थीम- ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ रखी गई है। इसी विषय पर सीजेआई सूर्यकांत देशभर के जजों को संबोधित करेंगे और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने को लेकर मंथन करेंगे।



Source link