Last Updated:
Smriti Mandhana become the highest run-scorer for the rcb: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. मंधाना ने अपनी कप्तानी में दूसरी बार डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीती. वह आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं. आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.
स्मृति मंधाना आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं.
नई दिल्ली. स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को पीछे छोड़ते हुए महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गईं.भारत की शीर्ष बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान मंधाना ने यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 87 रन की पारी के दौरान बनाया. उनकी कप्तानी में आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया. इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में पहली बार महिला प्रमियर लीग खिताब जीता था. दिल्ली को चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)ने टूर्नामेंट के चार सीजनों में अपनी टीम को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था. इससे पहले मंधाना ने लीग चरण के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार 96 रन बनाए थे और उसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ अहम फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. डब्ल्यूपीएल के चौथे संस्करण से पहले एलिस पेरी ने नाम वापस ले लिया था और सभी को लगा था कि उनके हटने से आरसीबी के दूसरे डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगेगा.
स्मृति मंधाना आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं.
पेरी ने 972 रन बनाए थे
लेकिन पेरी की अनुपस्थिति में भी फ्रेंचाइजी को कोई परेशानी नहीं हुई और उसने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई. हालांकि उन्हें अपने छठे और सातवें मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना आखिरी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. पेरी ने टूर्नामेंट के तीन संस्करणों में 972 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने चौथे सीजन में 1023 रन बनाकर पेरी से आगे निकल गईं. खास बात यह है कि मंधाना और एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के बीच 165 रनों की साझेदारी महिला प्रीमियर लीग फाइनल के इतिहास में पहली 100 रनों की साझेदारी थी.
मंधाना 1000 से अधिक रन बनाने वाली पांचवीं क्रिकेटर हैं
मंधाना ने इंग्लैंड की कप्तान और मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए महिला प्रीमियर लीग में सबसे अधिक 100 रनों की साझेदारियों में शामिल होने का रिकॉर्ड भी बनाया. साइवर-ब्रंट, यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग, एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिल्ली की शेफाली वर्मा के बाद मंधाना महिला प्रीमियर लीग में 1000 से अधिक रन बनाने वाली पांचवीं क्रिकेटर बन गईं. मंधाना और वॉल की 165 रनों की साझेदारी महिला प्रीमियर लीग में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें