शाजापुर में कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: S.I.R. प्रक्रिया पर जताई आपत्ति, पारदर्शिता की मांग – shajapur (MP) News

शाजापुर में कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:  S.I.R. प्रक्रिया पर जताई आपत्ति, पारदर्शिता की मांग – shajapur (MP) News




शाजापुर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाजापुर की ओर से दिया गया, जिसमें S.I.R. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि S.I.R. प्रक्रिया के तहत बिना किसी ठोस निजी आधार के आम मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां लगाई जा रही हैं। इससे आम मतदाताओं में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिला अधिकारियों के समक्ष लगभग चार बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं। हालांकि, अब तक फॉर्म नंबर 7 में प्राप्त आवेदनों की संख्या की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मांग की कि आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही, फॉर्म 9, 10 और 11 से संबंधित समस्त जानकारी भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते यह जानकारी नहीं दी गई, तो आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।



Source link