Under 19 wc Winner list: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 6वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. हरारे में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया बाजी मारने में कामयाब रही. आज हम आपको अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के बारे में बताएंगे.
- Under 19 wc Winner list: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 6वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. हरारे में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया बाजी मारने में कामयाब रही.भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 411 रन लगा दिए थे.टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाने में खास योगदान दिया. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहतर रही, लेकिन इसे लंबे समय तक जारी नहीं रख पाए और 311 रनों पर सिमट कर रह गई. इंग्लैंड की तरफ से कैलेब फाल्कनर ने शतकीय पारी खेली और टीम को जीताने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन वह ऐसा कर पाने में नाकाम रहे और भारत ने यह मुकाबला 100 रनों से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 6वीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. ऐसे में आज हम आपको अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के बारे में बताएंगे.
- भारत 6वीं बार बनी चैंपियन
- आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने साल 2025-26 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 6वीं बार विश्व कप जीतने का कारनामा किया. इससे पहले टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान साल 2000 – मोहम्मद कैफ की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था. फिर साल 2008 में भारत के रन मशीन विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास, फिर साल 2012 में उनमुक्त चंद की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की.फिर साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत, फिर साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी में भारत पांचवी बार चैंपियन बनी. अब 6वीं बार आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खिताब जीतकर भारत ने इतिहास रचने का काम किया है.
- साल विजेता
1988 – ऑस्ट्रेलिया
1988 – इंग्लैंड
2000 – भारत
2002 – ऑस्ट्रेलिया
2004 – पाकिस्तान
2006 – पाकिस्तान
2008 – भारत
2010 – ऑस्ट्रेलिया
2012 – भारत
2016 – वेस्टइंडीज
2018 – भारत
2020 – बांग्लादेश
2022 – भारत
2024 – ऑस्ट्रेलिया
2026 – भारत - 100 रनों से जीत भारत बनी विश्व चैंपियन
- भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 6वीं बार खिताब जीतने का कारनामा किया. आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम इंडिया ने ये ऐतिहासिक कारनामा किया. जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने आज के मुकाबले में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स कायम कर दिए. वैभव की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया. पूरे देश के लिए ये खुशी और गौरव का मौका है.
- ये भी पढें: Zee संवाद के मंच पर सम्मानित हुईं दृष्टिवाधित चैंपियन बेटियां, अभिशाप बना वरदान