MP LIVE: आज विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी; SSC MTS परीक्षा 2025 शुरू

MP LIVE: आज विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी; SSC MTS परीक्षा 2025 शुरू


MP News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें…

SSC MTS परीक्षा 2025 शुरू, रायपुर में तय केंद्र पर 19 फरवरी तक चलेगा एग्जाम

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की एमटीएस परीक्षा 2025 का आयोजन शुरू हो गया है. यह परीक्षा 04 से 06 फरवरी, 09 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी. रायपुर में परीक्षा केंद्र प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विधानसभा रोड, मुरा में बनाया गया है. परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

आज विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, प्रदेशभर के स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे. यह एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विद्यालयों में किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करेंगे और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होगा. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के ग्राम तेंदूखेड़ा स्थित कन्या स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होंगे.

केंद्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं पर महिला संवाद, भोपाल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे हेमंत खण्डेलवाल

केंद्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल संबोधित करेंगे और महिलाओं को बजट की अहम बातें बताएंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे एलएनसीटी कैंपस में आयोजित होगा. यह आयोजन भाजपा के प्रचार अभियान के तहत किया जा रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी.



Source link