नई दिल्ली: रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है. बधाई के साथ-साथ उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. भारत ने जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया. भारतीय जीत के नायक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे टीम ने नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है. मोदी ने टीम के असाधारण कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ पर जारी बयान के मुताबिक, ‘‘आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 को रिकॉर्ड छठी बार जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है. मैं प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट और भी मजबूत होगा.’’
Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 for the record sixth time! Remaining undefeated throughout the tournament, the team has done the nation proud with its dominant performance. I wish the talented young players a very bright…
पीएम मोदी ने ‘एक्स पर लिखा, ‘‘भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व कप घर लाने वाले अंडर-19 टीम पर गर्व है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’’
India’s cricketing talent shines!
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘ हमारी युवा-शक्ति टीम का शानदार प्रदर्शन. विश्व चैंपियन बनने पर लड़कों को बधाई. उन्होंने सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘फाइनल में शानदार पारी खेलने के लिए बिहार के स्वर्णिम लड़के वैभव सूर्यवंशी को विशेष बधाई.’’
Power-packed Performance from our Yuva-Shakti!
Congratulations boys, on becoming World Champions.