इंदौर से उज्जैन बस 30 मिनट में! सिंहस्थ से पहले बन जाएगा 2000 करोड़ का ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, जानें रूट

इंदौर से उज्जैन बस 30 मिनट में! सिंहस्थ से पहले बन जाएगा 2000 करोड़ का ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, जानें रूट


Last Updated:

Simhastha Kumbh Mela: सिंहस्थ कुंभ के पहले इंदौर और उज्जैन के बीच दूरी घटने वाली है. सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा. क्योंकि 2000 करोड़ की लागत से इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनने जा रहा है. जानें इस फोरलेन सड़क की खासियत…

Indore News: इंदौर-उज्जैन के बीच ट्रैफिक का दबाव किसी से छिपा नहीं है. सिंहस्थ कुंभ में जब श्रद्धालु आएंगे तब यह लोड और बढ़ेगा. इसी को देखते हुए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इससे इंदौर और उज्जैन की दूरी केवल 48 किलोमीटर रह जाएगी और यह सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो सकेगा. फोरलेन सड़क पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी.

करीब 2 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को MPRDC बनाएगा. 48 किमी लंबा यह रास्ता एयरपोर्ट के पास गांधीनगर से शुरू होकर पित्र पर्वत से होते हुए चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बाईपास जाकर खत्म होगा. साथ ही यह कॉरिडोर इंदौर के वेस्टर्न रिंग रोड को भी जोड़ेगा. डेडीकेटेड कॉरिडोर होने की वजह से एयरपोर्ट से उज्जैन तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

3 फ्लाईओवर, 35 पुलिया
यह पूरी तरह से नया कॉरिडोर है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की जा रही है. इसके लिए सांवेर कोर्ट में सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है. 48 किमी लंबे कॉरिडोर के लिए इंदौर के 20 और उज्जैन के 8 गांवों के 650 किसानों की 175 हैकटेर से ज्यादा जमीन अधिग्रहित की जानी है. इस रास्ते में तीन फ्लाईओवर, एक ROB और करीब 35 छोटी पुलिया प्रस्तावित हैं.

कॉरिडोर के लिए ये भी प्लानिंग
सिंहस्थ 2028 से पहले इसे पूरी तरह शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि कुंभ के बाद भी इसकी उपयोगिता वैसे ही बनी रहे, इसके लिए इस कॉरिडोर के दोनों तरफ आने वाले समय में नए टाउनशिप, लॉजिस्टिक्स हब और इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने पर भी विचार चल रहा है.

30 मिनट में पूरा होगा सफर
फिलहाल, इंदौर और उज्जैन के बीच की दूरी 55 किलोमीटर है. यह रास्ता सांवेर, धरमपुरी होते हुए शनि मंदिर से उज्जैन जाएगा. ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से इस रास्ते को तय करने में करीब डेढ़ घंटा लगता है. सिंहस्थ को देखते हुए इसे 4 लेन किया जा रहा है. लेकिन, इस नए रूट के बन जाने से यह सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो सकेगा. जबकि दूरी भी 48 किमी रह जाएगी. साथ ही धार, पीथमपुर, गुजरात, राजस्थान से आने वाला ट्रैफिक भी इंदौर के पीछे से ही सीधे उज्जैन जा सकेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर से उज्जैन बस 30 मिनट में! सिंहस्थ से पहले बन जाएगा 2000 करोड़ की ये सड़क



Source link