आरोपी वेदांत ने भी खुद को घायल कर लिया था
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में 10 दिन पहले एक सिरफिरे प्रेमी वेदांत सोलंकी ने एकतरफा प्रेम में विधि नाम की युवती के घर जाकर हमला कर दिया था। इस हमले में विधि और उसकी मां अनीता घायल हो गईं, जबकि विधि के भाई विधान की मौत हो गई। आरोपी वेदांत ने भी खुद को
.
दो दिन पहले उसे जिला जेल भेज दिया गया है। फिलहाल उसे विशेष बैरक में रखा गया है, क्योंकि उस पर हमले की आशंका जताई गई है। उसके स्थानांतरण को लेकर सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधिकारियों से गुजारिश की गई है।
जिला जेल में एरोड्रम में हुए हत्याकांड के आरोपी वेदांत शुक्ला को विशेष निगरानी में रखा गया है। यहां जेल प्रहरी उसकी कड़ी चौकसी कर रहे हैं। जिला जेल प्रशासन ने उस पर हमले की आशंका जताई है। इसी को लेकर सेंट्रल जेल के अधिकारियों को जानकारी दी गई है और उसे सेंट्रल जेल में रखने की मांग की गई है।
विशेष कैदियों को लेकर ही पर्याप्त प्रबंध नहीं
जिला जेल में विशेष कैदियों को रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं। पिछले दिनों यहां कुछ कैदियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, एरोड्रम क्षेत्र में वेदांत द्वारा किए गए घटनाक्रम को लेकर अन्य विचाराधीन कैदियों में रोष है, जिसकी भनक जेल प्रशासन को लग गई है।
इस मामले में जब जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वेदांत को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। जब उनसे सेंट्रल जेल में स्थानांतरण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उनके आदेश के बाद ही उसे यहां से हटाया जाएगा।
हमले में घायल युवती के भाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
एकतरफा प्यार में किया था हमला
आरोपी वेदांत की पहचान विधि से कोचिंग आने-जाने के दौरान हुई थी। वह प्रेम संबंधों को लेकर विधि पर एकतरफा दबाव बना रहा था। थाने में शिकायत के बाद वेदांत माफी मांगकर लौट गया था, लेकिन दो दिन बाद वह रात में फिर उनके घर पहुंचा और बातचीत के बाद विधि पर हमला कर दिया।
उसे बचाने के प्रयास में भाई विधान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने वेदांत को फांसी देने की मांग की थी।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..
इंदौर में शिकायत पर माफीनामा दिया, फिर मर्डर कर दिया

इंदौर में कालानी नगर की चाकूबाजी अचानक हुई वारदात नहीं है। युवती ने पहले थाने में लिखित शिकायत दी, पुलिस ने एकतरफा प्यार में पागल युवक को समझाइश दी। आरोपी से माफीनामा भी लिखवाया गया। इसके बावजूद सिर्फ 24 घंटे बाद 26 जनवरी को खून बह गया। एक युवक की मौत हो गई, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़िए पूरी खबर।