ऐसे कैसे चलेगा काम… जीत गया पाकिस्तान, फिर भी टेंशन में सलमान, कप्तान की फटकार सुन शर्मसार हो जाएंगे बाबर

ऐसे कैसे चलेगा काम… जीत गया पाकिस्तान, फिर भी टेंशन में सलमान, कप्तान की फटकार सुन शर्मसार हो जाएंगे बाबर


Pakistan vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है. कोलंबो में खेले गए ओपनिंग मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हरा दिया. हालांकि, एक समय पर सलमान अली आगा की टीम की सांसें रुक गई थी. आखिरी 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार थी. ऐसा लगा कि पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर होने वाला है, लेकिन पाक ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 11 गेंद पर 29 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान की लाज बचा ली.

नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के चेहरे का रंग उतरा हुआ था. उन्होंने गेंदबाजों और फहीम अशरफ की तारीफ तो की लेकिन बाकी बल्लेबाजों को फटकार लगाया. पाक कप्तान ने साफ कहा कि जो बल्लेबाज पिच पर सेट है, उसे मैच खत्म करना चाहिए. सलमान ने बिना नाम लिए बाबर आजम की तरफ निशाना साधा.

बाबर आजम के कारण फंसा पाकिस्तान

Add Zee News as a Preferred Source


नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बाबर आजम ने 18 गेंदों पर 15 रनों की बेहद धीमी पारी खेली. 83.33 की स्ट्राइक रेट से खेलने के बाद वो अहम समय पर आउट हो गए और पाकिस्तान को बुरी तरह फंसा दिया. उनके आउट ही टीम पर काफी दबाव आ गया. अगर 19वें ओवर में फहीम अशरफ का आसान कैच पकड़ा जाता तो कहानी कुछ और हो सकती थी. 

पाक कप्तान सलमान अली आगा ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ”मैच जीतने के लिए हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमने गेंदबाजी बहुत अच्छी की. 148 रन, मैं इसे किसी भी दिन स्वीकार कर सकता हूं. हमने पहले 10 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अगर पांच-छह ओवर खराब हों, जैसे कि दो-तीन खराब ओवर, तो आप मैच से बहुत दूर हो जाते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर फहीम को श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. (गेंदबाजी में) मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और हम जानते थे कि वे आक्रामक खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला. जब कोई खिलाड़ी क्रीज पर जम जाता है, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पारी को अंत तक बरकरार रखे.”

19वें ओवर में बने 24 रन

पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 19वें ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मैच में नीदरलैंड्स की पकड़ मजबूत थी. पाक को आखिरी 12 गेंदों पर 29 रन बनाने थे और उनके हाथ में 3 विकेट थे. लोगन वैन बीक की पहली गेंद पर फहीम ने छक्का जड़ा. अगली गेंद पर डच फील्डर मैक्स ओ’डॉउड ने उनका आसान कैच छोड़ दिया और ये गलती नीदरलैंड्स को भारी पड़ी. इस ओवर में फहीम अशरफ ने 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए और मैच का रंग-रूप बदल दिया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ढूंढ लिया नया बहाना! भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार से मारेगा यू-टर्न? सामने आई चौंकाने वाली वजह

 



Source link