कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत के खिलाफ उतरेगा USA का ये गेंदबाज, ऑफिस के लंच ब्रेक में करता था बॉलिंग प्रैक्टिस

कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत के खिलाफ उतरेगा USA का ये गेंदबाज, ऑफिस के लंच ब्रेक में करता था बॉलिंग प्रैक्टिस


भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच आज शाम 7 बजे से USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) का एक तेज गेंदबाज ऐसा है, जो भारतीय मूल का है और आज वह टीम इंडिया के खिलाफ कहर मचाने के लिए तैयार है. USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के इस क्रिकेटर का जन्म मुंबई में हुआ था और वह भारत के लिए 2010 अंडर-19 का वर्ल्ड कप भी खेल चुका है. भारतीय मूल का यह अमेरिकी क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि सौरभ नेत्रवलकर हैं.

कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर?

बता दें कि USA के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर मूल रूप से भारतीय हैं. सौरभ नेत्रवलकर का भारत से बहुत गहरा नाता है. सौरभ नेत्रवलकर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था. सौरभ नेत्रवलकर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने 2008-09 में खेली गई कूच बिहार ट्रॉफी के 6 मैचों में 30 विकेट लेकर सनसनी मचाई थी. सौरभ नेत्रवलकर भारत के लिए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


सॉफ्टवेयर​ इंजीनियर के रूप में अमेरिका में बस गए

सौरभ नेत्रवलकर ने इसके बाद पढ़ाई पर अपना फोकस करने के लिए क्रिकेट से किनारा करने का कठिन फैसला लिया. कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद सौरभ नेत्रवलकर ने अमेरिका का रुख किया. सौरभ नेत्रवलकर इसके बाद अमेरिका में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ओरेकल कंपनी में काम करने लगे और वहां भी वह क्रिकेट का हिस्सा बने रहे. सौरभ नेत्रवलकर ने यूएसए के लिए अब तक 67 वनडे मैचों में 108 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 42 टी20 इंटरनेशनल में 40 विकेट हासिल कर चुके हैं.

ऑफिस के लंच ब्रेक में बॉलिंग प्रैक्टिस

सौरभ नेत्रवलकर ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, ‘ऑफिस में असल में एक वर्ल्ड-क्लास जिम है. इसलिए, मैं काम के बाद शाम को लगभग दो घंटे जिम जाता हूं. एक दिन छोड़कर, मेरे रनिंग सेशन होते हैं. वहां एक पब्लिक पार्क और रनिंग ट्रैक है. फिर से, ऑफिस के पास, मेरे घर के पास. मैं यह हफ्ते में दो या तीन बार करता हूं. लंच ब्रेक के दौरान, मैं एक्स्ट्रा टाइम लेता हूं. मैं लंच के लिए दो घंटे जाता हूं और उस समय, मैं असल में बॉलिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस करता हूं. हमारे घर से लगभग 40 मिनट की दूरी पर एक इंडोर फैसिलिटी है, तो, इस तरह मैं दोनों को मैनेज करता हूं.’



Source link