टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ इस एशियाई टीम का गेंदबाज, सेलेक्टर्स ने अचानक रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ इस एशियाई टीम का गेंदबाज, सेलेक्टर्स ने अचानक रिप्लेसमेंट का किया ऐलान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है. ICC के इस मेगा इवेंट से पहले श्रीलंकाई टीम के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुके हैं और उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है. प्रमोद मदुशन ने श्रीलंका की T20 वर्ल्ड कप टीम में ईशान मलिंगा की जगह ली है. इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर दूसरे T20I मैच के दौरान ईशान मलिंगा का कंधा डिसलोकेट हो गया था, जिसके बाद टूर्नामेंट में उनके खेलने पर संदेह था.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ इस एशियाई टीम का गेंदबाज

यह चोट तब लगी जब उन्होंने इस मैच में बारिश के बाद पहली गेंद फेंकी. गेंद फेंकने के बाद उन्होंने अपने दूसरे कंधे को पकड़ा, फॉलो-थ्रू के दौरान जमीन पर गिर गए और तीसरे T20I मैच में भी नहीं खेल पाए. ईशान मलिंगा ने 2025 IPL में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. पिछले साल नवंबर में डेब्यू करने के बाद से 8 T20I मैचों में ईशान मलिंगा ने 9.41 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


सेलेक्टर्स ने अचानक रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

ईशान मलिंगा की जगह आए प्रमोद मदुशन ने खुद आठ T20I मैच खेले हैं. उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था, और इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था. प्रमोद मदुशन ने 8.63 के काफी बेहतर इकोनॉमी रेट से 12 विकेट लिए हैं. श्रीलंका अपना वर्ल्ड कप अभियान 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा. श्रीलंका ग्रुप B में हैं और सुपर-8 में क्वालिफाई करने के लिए ओमान, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का भी सामना करेगा.

11 साल से ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया श्रीलंका

श्रीलंका 11 साल से ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, उसने आखिरी बार 2014 में T20 वर्ल्ड कप जीता था. श्रीलंका अपने ज्यादातर मैच घर पर खेल रहा है. श्रीलंका ने साल 2014 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. लसिथ मलिंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर ट्रॉफी जीती थी. अब श्रीलंका की नजरें अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर है.



Source link