धनोरा-पिपरिया रोड पर बेकाबू कार नाले में पलटी: कन्या छात्रावास के पास हादसा; कार सवार दोनों युवक सुरक्षित – Seoni News

धनोरा-पिपरिया रोड पर बेकाबू कार नाले में पलटी:  कन्या छात्रावास के पास हादसा; कार सवार दोनों युवक सुरक्षित – Seoni News




सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोरा-पिपरिया नाई रोड पर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने नाले में पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार धनोरा से पिपरिया की ओर जा रही थी। चालक ने धनोरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन के टायरों में हवा भरवाई। पेट्रोल पंप से आगे बढ़ते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे नाले में जा गिरी और पलट गई। हादसे दोनों कार सवार सुरक्षित बाहर निकले हादसे के समय कार में कुल दो लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना स्थल धनोरा कन्या छात्रावास के पास है, जहां दिन और रात दोनों समय लोगों व वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय सड़क पर छात्राएं या अन्य राहगीर मौजूद होते, तो यह दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल धनोरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की और घटनाक्रम की जांच प्रारंभ की। धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक की लापरवाही या वाहन के तकनीकी कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लगातार वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, गति पर नियंत्रण रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। बावजूद इसके लापरवाही के चलते ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने आमजन से विशेषकर रात्रि के समय वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link