नीमच जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने नीमच, जावद, सिंगोली और मनासा क्षेत्रों में अभियान चलाकर 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए। ये वाहन अवैध रूप से रेत, खंडा और मुरूम का परिवहन कर रहे थे। यह कार्रवाई खनि अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर और सर्वेयर सुनील जाधव के नेतृत्व में की गई। टीम ने सुबह से देर रात तक चले अभियान के दौरान अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों को मौके पर ही पकड़ा। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर अभिरक्षा में रखा यह अभियान मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत चलाया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थाना मनासा, नयागांव, डिकेन और जाट की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। ये वाहन कलेक्टर के आगामी आदेश तक पुलिस की निगरानी में रहेंगे। जब्त किए गए वाहनों में मुरूम भर रही एक जेसीबी (RJ09EA4675), मुरूम से भरे दो महिंद्रा ट्रैक्टर (B-275), अवैध रेत से भरा एक महिंद्रा 275 DI ट्रैक्टर, रेत से भरा एक ट्रैक्टर (MP44M0227) और पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर (MP44K4214) शामिल हैं।
Source link