पहली जीत के बाद शाई होप ने भरी हुंकार, इसे बताया वेस्टइंडीज का ब्रह्मास्त्र

पहली जीत के बाद शाई होप ने भरी हुंकार, इसे बताया वेस्टइंडीज का ब्रह्मास्त्र


Last Updated:

Shai Hope statement on Shimron Hetmyer: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज की इस जीत में शिमरन हेटमायर की बल्लेबाजी बहुत ही अहम रही. हेटमायर ने तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस बल्लेबाजी से टीम के कप्तान बहुत प्रभावित दिखे और और मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की है.

Zoom

वेस्टइंडीज की जीत में चमके शिमरन हेटमायर

कोलकाता: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आईसीसी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन की शानदार जीत के बाद कहा कि शिमरन हेटमायर की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही शाई होप ने कहा कि हेटमायर को तीसरे नंबर पर प्रमोट करने का फायदा मिल रहा है. होप ने कहा कि हेटमायर की बल्लेबाजी की स्वच्छंदता उन्हें बहुत खतरनाक क्रिकेटर बनाती है.

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने 58 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम इसके बाद पांच विकेट पर 182 रन तक पहुंच गई जिसमें हेटमायर की 36 गेंद में 64 रन की विस्फोटक पारी शामिल थी. उनकी पारी में छह छक्के और दो चौके थे. जीत के बाद होप ने कहा, ‘‘जब वह आए थे, तब भी वह उतने ही रोमांचक और खतरनाक थे.’’

टूर्नामेंट में खतरनाक साबित होंगे हेटमायर

होप ने कहा, ‘‘अब उनके पास जो अनुभव है, उसके साथ वह जिस आजादी से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वह इस पूरे टूर्नामेंट में बहुत खतरनाक क्रिकेटर साबित होंगे. हमें उनकी जरूरत है.’’ हाल में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान हेटमायर की भूमिका बदल गई है क्योंकि अब उन्हें तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया. इस कदम से अच्छे नतीजे मिले और उन्होंने कई 40 से ज्यादा के स्कोर बनाए.

होप ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उसने चुनौती स्वीकार की और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वह वैसे ही खेल रहा है जैसे वह आम तौर पर खेलता है.’’ बता दें कि हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. आईसीसी टी20 विश्व कप में हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया है. इसके अलावा मैच में रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंदबाजी से कमाल किया. शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक लेने का कारनामा किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

पहली जीत के बाद शाई होप ने भरी हुंकार, इसे बताया वेस्टइंडीज का ब्रह्मास्त्र



Source link