फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर पर बोले मंत्री चेतन्य काश्यप: किसी भी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं; कहा- केंद्र सरकार ने कंटेट हटाने के आदेश दिए – Ratlam News

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर पर बोले मंत्री चेतन्य काश्यप:  किसी भी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं; कहा- केंद्र सरकार ने कंटेट हटाने के आदेश दिए – Ratlam News




प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर और उससे जुड़े कंटेंट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक या भड़काऊ सामग्री का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की है। केंद्र के आदेश का किया स्वागत मंत्री काश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा फिल्म के टीजर और उससे जुड़े सभी कंटेंट हटाने के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने वाले प्रयासों के खिलाफ सख्त संदेश देता है। काश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार का रुख साफ है कि समाज को विभाजित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निर्णय ऐसी मानसिकता के खिलाफ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नेटफ्लिक्स को दिए गए निर्देश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए नेटफ्लिक्स को संबंधित कंटेंट हटाने का आदेश दिया, क्योंकि यह फिल्म ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों के खिलाफ दुर्भावना फैलाने वाली बताई जा रही थी। एकता और सद्भाव सर्वोच्च प्राथमिकता काश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से समाज में एकता, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए संवेदनशील रही है। हर वर्ग के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार आगे भी सशक्त और प्रभावी कदम उठाती रहेंगी, ताकि किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत न हों। भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति मंत्री के बयान के साथ ही भाजपा की ओर से भी फिल्म के कंटेंट पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। पार्टी का कहना है कि समाज को बांटने वाली किसी भी सोच का विरोध किया जाएगा। टीजर को लेकर उठे विवाद के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। विभिन्न संगठनों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



Source link