पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को जैसे-तैसे जीत हासिल हुई. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले नीदलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए तरसा दिया. उनकी दमदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जीत के लिए जी तोड़ कोशिश करनी पड़ गई. महज 127 रनों को हासिल करने के लिए आखिर ओवर तक का इंतजार करना पड़ा. बता दें कि नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 127 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में पारी की शुरुआत करने आए शाहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए और सैम अयूब ने 24. यहां तक स्थिति बेहतर लग रह थी, लेकिन आगे पाकिस्तान की पूरी पारी लड़खड़ा गई. टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे. वह महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. पहले ही मुकाबले में हार के करीब खड़ी पाकिस्तान को फहीम अशरफ ने जैसे-तैसे जीत दिलाई. लेकिन बाबर आजम ने अपने नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
बाबर आजम ने आज के मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉ रहे. इसी के साथ उन्होंने अपने नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है. पूरे क्रिकेट जगत में 500 रनों के भीतर उनका सबसे खराब बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट है. बता दें कि उन्होंने इस मामले में अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर 1 पर आ गए हैं. दरअसल, 110.37 के स्ट्राइक रेट के साथ बाबर सबसे खराब स्ट्राइक रेट वाले नंबर 1 खिलाड़ी हैं. उसके बाद मोहम्मद हफीज 111.81 के स्ट्राइक रेट के साथ मौजूद हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार संगाकारा का नाम है.उनके नाम पर 112.98 का स्ट्राइक रेट है. इस मामले में चौथे नंबर पर मोहम्मद रिजवान का नाम है. उनके नाम 112.90 का स्ट्राइक रेट है. वहीं, इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर तमीम इकबाल मौजूद हैं. जिनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 113.69 का रहा है.
लगातार फ्लॉप शो जारी
बाबर आजम बीते 5 टी20 मुकाबलों में लगातार फ्लॉप रहे हैं.बाबर ने उन्होंने हमेशा से ही निराश किया, लेकिन कप्तान सलमान अली अगा ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए मौका दिया. हालांकि, बाबर ने उनके उम्मीदों पर फिर एक बार पानी फेरने का काम किया. बाबर ने बीते 5 टी20 मुकाबलों में महज 1 में मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कुछ खास नहीं कर सके.
क्या अगले मच में मिलेगी जगह?
बाबर आजम से पाकिस्तानी आवाम और क्रिकेट समर्थकों को काफी उम्मीद थी. लेकिन वह लगातार ही फ्लॉप रहे हैं और आज के मुकाबले में भी महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर अपनी खराब फॉर्म को अगर नहीं सुधारते हैं, तो उन्हें जल्द ही टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. ऐसे में बाबर का आजम के सामने बड़ी चुनौती होगी टीम में आगे भी जगह बना पाने की.
ये भी पढ़ें: रियान ने मचाया वार्मअप में आतंक, भारत-ए ने नामीबिया को 130 रनों से रौंदा, यूएसए से पहला मैच