Last Updated:
T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार शुरुआत की. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद इन पांच खिलाड़ियों ने गेम को पलटने का काम किया.
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप शो के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. ऐसे में आइए जानते हैं अमेरिका के खिलाफ टीम इंडिया के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो जीत के हीरो रहे.
भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे. एक तरफ जब अमेरिकी गेंदबाजों के आगे एक के बाद भारतीय बल्लेबाज आउट हो रहे थे तो सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अकेले मोर्चा संभाले रखा और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी इस अर्धशतकीय पारी से ही टीम इंडिया 161 रन के स्कोर तक पहुंच पाई.
वैसे तो अमेरिका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कुछ का खास नहीं रही, लेकिन तिलक वर्मा की 25 रनों की पारी को कम नहीं आंका जा सकता है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने 16 गेंद में 25 रनों की पारी खेली. तिलक ने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
टीम इंडिया की जीत के तीसरे हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे. सिराज ने भारतीय टीम को नई गेंद से शुरुआती सफलता दिलाते हुए कुल तीन विकेट अपने नाम किए. नई गेंद से सिराज की शुरुआती सफलता के कारण ही अमेरिका की बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गई, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने 161 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया.
मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप सिंह ने भी गेंदबाजी से टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई. सिराज के साथ-साथ दूसरे छोर से अर्शदीप ने भी नई गेंद से विकेट निकाला. अर्शदीप ने टीम इंडिया के लिए पारी में 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए.
इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी टीम इंडिया की जीत में एक शानदार कैमियो प्ले किया. पहले बल्लेबाजी में उन्होंने 14 रन बनाए और उसके बाद गेंदबाजी के अपने आखिरी ओवर में बैक टू बैट दो विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत को पक्की करने का काम किया.