नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेटरों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दे दिया है. जैसा कि पहले रिपोर्ट किया गया था, 2018 में शुरू की गई A+ श्रेणी को खत्म कर दिया गया है और अब पुरुषों में केवल तीन खिलाड़ियों को ही ग्रेड A में रखा गया है. वहीं महिला क्रिकेट में चार खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह मिली है, जिनमें वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी उपकप्तान स्मृति मंधाना शामिल हैं.
जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि A+ ग्रेड खत्म कर दिया जाएगा ठीक वैसा ही होने पर मुहर लगने वाली है. इस ग्रेड में पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा थे अब क्योंकि ज्यादातर क्रिकेटर्स पूरे साल तीनों फॉर्मेट कम ही खेल पाते है तो अब मैच के हिसाब से खिलाड़ियों को बोर्ड कॉन्ट्रैक्ट देने का मन बना रहा है. सबसे हैरान करने वाली खबर मोहम्मद शमी को लेकर है जिनको किसी भी कैटगरी में जगह नहीं दी गई है.
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स फाइनल
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और भारत के वनडे व टेस्ट कप्तान को ग्रेड A श्रेणी में रखा गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्माजो पहले A+ श्रेणी में थेको ग्रेड B में डिमोट कर दिया गया है, क्योंकि वे फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं. वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C से प्रमोट कर ग्रेड B में शामिल किया गया है. पिछले साल टेस्ट डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन को ग्रेड C का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. वहीं मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सरफराज़ खान और रजत पाटीदार को नए कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिए गए हैं.
पुरुष क्रिकेट – BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27
ग्रेड A
जसप्रीत बुमराह
शुभमन गिल
रवींद्र जडेजा
केएल राहुल
मोहम्मद सिराज
हार्दिक पांड्या
ऋषभ पंत
कुलदीप यादव
यशस्वी जायसवाल
सूर्यकुमार यादव
श्रेयस अय्यर
ग्रेड B
वॉशिंगटन सुंदर
रोहित शर्मा
विराट कोहली
शिवम दुबे
संजू सैमसन
अर्शदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा
आकाश दीप
ध्रुव जुरेल
हर्षित राणा
वरुण चक्रवर्ती
नीतीश कुमार रेड्डी
अभिषेक शर्मा
साई सुदर्शन
रवि बिश्नोई
रुतुराज गायकवाड़
ग्रेड C
अक्षर पटेल
तिलक वर्मा
रिंकू सिंह
महिला क्रिकेट – BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27
ग्रेड A
हरमनप्रीत कौर
स्मृति मंधाना
जेमिमा रोड्रिग्स
दीप्ति शर्मा
ग्रेड B
रेणुका ठाकुर
शेफाली वर्मा
ऋचा घोष
स्नेह राणा
ग्रेड C
राधा यादव
अमनजोत कौर
प्रतिका रावल
क्रांति गौड़
उमा छेत्री (विकेटकीपर)
अरुंधति रेड्डी
श्री चरिणी
यास्तिका भाटिया
हरलीन देओल
कश्वी गौतम
जी कमलिनी (विकेटकीपर)
वैष्णवी शर्मा