वेस्टइंडीज का तहलका, शेफर्ड की हैट्रिक और हेटमायर का हल्लाबोल

वेस्टइंडीज का तहलका, शेफर्ड की हैट्रिक और हेटमायर का हल्लाबोल


Last Updated:

west indies won by 35 runs: ईडेन गॉर्डन के मैदान पर  रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक, हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी और शानदार कैच की बदौलत वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हारकर जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने सफर का आगाज किया.

Zoom

शेफर्ड और हेटमायर ने दिलाई वेस्टइंडीज को आसान जीत

नई दिल्ली.  ईडेन गॉर्डन के मैदान पर  रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक, हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी और शानदार कैच की बदौलत वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हारकर जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने सफर का आगाज किया.  पहले बल्लेबाजी करते हुए  वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. उसके बाद शेफर्ड के एक ओवर ने मैच वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया.

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे. उन्होंने इस दौरान महज पारी में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं 17वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड हैट्रिक और मैच में 5 विकेट लेकर कैरेबियन टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

धीमी शुरुआत के बाद धुआंधार अंत

वेस्टइंडीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.  पावरप्ले में टीम बिना विकेट खोए सिर्फ 33 रन ही बना सकी. मार्क वाट की अगुवाई स्पिनरों ने शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन सकी थी. हेटमायर ने इसके बाद हालांकि स्पिनरों पर आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने स्लॉग स्वीप और पुल शॉट का अच्छा इस्तेमाल किया और  फिर कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर रन गति को तेजी से बढ़ायाउनकी आक्रामक पारी से टीम ने 11 से 15 के बीच 72 रन जोड़े. हेटमायर को रोवमैन पॉवेल का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर 37 गेंदों में 81 रन की तेज साझेदारी कर मैच पर दबदबा कायम किया.  वामहस्त स्पिनर ओलिवर डेविडसन ने भी तीन ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए.

स्कॉटलैंड नहीं कर पाया स्टैंड

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पॉवर प्ले में ही 3 विकेट गिर गए. इसके बाद रेगुलर इंटरवेल पर विकेट गिरते रहे. बैरिंगटन और ब्रूस ने पारी को संभालने की कोशिश की पर आज तो दिन मानो वेस्टइंडीज का था. रोमारियो शेफर्ड जिन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के अंतिम ओवर में छक्का लगाया था वो आज गेंद से कहर ढाते दिखे. 4 ओवर में 20 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट करने वाले शेफर्ड ने पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक ली. जेसन होल्डर ने भी शेफर्ड का अच्छा साथ दिया और 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 35 रन से जीता.

homecricket

वेस्टइंडीज का तहलका, शेफर्ड की हैट्रिक और हेटमायर का हल्लाबोल



Source link