77 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद घबरा गए थे सूर्या? अमेरिका को हराने के बाद खोला राज, ये था गंभीर का मास्टरप्लान

77 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद घबरा गए थे सूर्या? अमेरिका को हराने के बाद खोला राज, ये था गंभीर का मास्टरप्लान


India vs USA: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ की है. अमेरिका के खिलाफ मैच में भले ही कुछ देर के लिए भारतीय फैंस की धड़कनें तेज हुई थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले की चमक दिखाकर अमेरिकी गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच को भारत ने 29 रनों से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 161 रन बनाए थे. इसके जवाब में USA की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन बना सकी.

अमेरिका के खिलाफ मिली जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव मेन हीरो रहे. भारत ने महज 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. वानखेड़े स्टेडियम में खामोशी छा गई थी. ऐसा लगा कि 140 का स्कोर भी मुश्किल से पार होगा, लेकिन सूर्या के इरादे कुछ और थे. उन्होंने आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी और भारत को 161 रनों तक पहुंचा दिया.

सूर्यकुमार यादव ने खोला बड़ा राज

Add Zee News as a Preferred Source


49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द जीत के मैच’ चुना गया. जीत के बाद वो बल्लेबाजों के प्रदर्शन से थोड़े नाराज भी दिखे और आने वाले मैचों में समझदारी दिखाने की सलाह दी. जब उनसे पूछा गया कि 77 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद वो क्या सोच रहे थे तो भारतीय कप्तान ने मजेदार जवाब दिया.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”77/6 के स्कोर पर हमारी जो स्थिति थी, उस समय हम पर कितना दबाव था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं. हालांकि, मुझे खुद पर विश्वास था क्योंकि मैंने वानखेड़े और मुंबई के अलग-अलग मैदानों पर बहुत खेला है. प्लान यही था कि कोई एक बल्लेबाज अंत तक खेले. ड्रिंक ब्रेक के दौरान गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझसे यही कहा कि आखिरी ओवर तक लेकर जाओ, मुझे पता है कि तुम रह गए तो रनों की स्पीड मैनेज हो जाएगी.”

इस जीत में भी सीख है

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि इस जीत में भी बड़ी सीख है. हमारे बल्लेबाज निश्चित तौर पर थोड़ी समझदारी से खेल सकते थे. उम्मीद है वो सीखेंगे और अगले मैच से पहले हमारे पास 5 दिन का समय है. हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें: सूर्या के तूफान में बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड स्वाहा… अमेरिका की पिटाई कर तोड़ा पाकिस्तान का घमंड

 



Source link