IND vs USA: इतिहास रचने की दहलीज पर भारत… वानखेड़े में जीतते ही Team India बना देगी धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs USA: इतिहास रचने की दहलीज पर भारत… वानखेड़े में जीतते ही Team India बना देगी धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड


Team India: आज से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इसके बाद वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच होगा. दिन का आखिरी मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच तय है, जो मुंबई के वानखेड़े मैदान पर होगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही तो वो कमाल हो जाएगा, जो अब तक कोई भी देश नहीं कर सका है.

टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है. अगर वो अपने ग्रुप स्टेज के पहले ही मैच में अमेरिका को हरा देती है तो टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 9 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी. 18 सालों के इतिहास में कोई भी टीम लगातार 9 मैच नहीं जीत पाई है.टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने पिछले 8 सभी मैच खेले और जीते हैं. कोई भी टीम उसे मात नहीं दे सकी है.

इन 3 देशों ने अब तक जीते हैं लगातार 8 मैच

भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप में लगातार 8 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं. टीम इंडिया ने 2024 में लगातार 8 मैच जीतकर खिताब जीता था. ये वही एडिशन था, जिसमें अफ्रीकी टीम भी लगातार 8 मैच जीती थी, लेकिन उसे फाइनल में भारत ने हरा दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 2012 और 2014 के सीजन में लगातार 8 मैच जीतने का कमाल किया था.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश

8- भारत (2024)*
8- साउथ अफ्रीका (2024)
8- ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7- भारत (2012-2014)
6- भारत (2007-2009)
6- श्रीलंका (2009)
6- ऑस्ट्रेलिया (2010)
6- इंग्लैंड (2010-2012)
6- साउथ अफ्रीका (2021-2022)

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम इस तरह है

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर

टी20 विश्व कप 2026 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

ये भी पढ़ें: India vs USA Pitch Report: अगर ऐसा हुआ तो वानखेड़े में बन सकते हैं 300 रन… पिच रिपोर्ट उड़ा रही सबके होश



Source link