Jabalpur ka Mausam: दिन में धूप देखकर न हो जाएं खुश, रात में हवा बदल देगी मूड, गिरेगा कई जिलों का पारा

Jabalpur ka Mausam: दिन में धूप देखकर न हो जाएं खुश, रात में हवा बदल देगी मूड, गिरेगा कई जिलों का पारा


Last Updated:

Jabalpur Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और रात की ठंड बढ़ गई है. जबलपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का असर देर रात और सुबह ज्यादा महसूस हो रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह हल्के कोहरे और शुष्क मौसम की संभावना जताई है. डॉक्टरों ने लोगों को ठंड से बचाव और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

Jabalpur Weather Today: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. दिन में हल्की राहत मिलने के बाद रात होते ही ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. हवा के रुख में बदलाव के चलते ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है. एक दिन पहले तक उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही हवाएं अब उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं, जिसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है. जबलपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. जबलपुर में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं प्रदेश के कुछ उत्तरी और मध्य जिलों में तापमान इससे भी नीचे दर्ज किया गया है. ठंड बढ़ने के कारण लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. जिले में करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं.

दिन में धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ती ठंड
दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का असर तेज हो जा रहा है. जबलपुर में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है.

सुबह हल्का कोहरा, मौसम रहेगा शुष्क
आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है. हालांकि फिलहाल बारिश या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन ठंड का असर जारी रहेगा.

स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह व रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

फरवरी में ठंड की वापसी ने बढ़ाई चिंता
फरवरी की शुरुआत में ही ठंड की वापसी ने लोगों को हैरान कर दिया है. मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ कर दिया है कि प्रदेश से सर्दी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

दिन में धूप देखकर न हो जाएं खुश, रात में हवा बदल देगी मूड, गिरेगा पारा!



Source link