PAK vs NED: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले फहीम अशरफ ने हिला दिया रिकॉर्ड बुक, T20I में पहली बार हुआ ये करिश्मा!

PAK vs NED: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले फहीम अशरफ ने हिला दिया रिकॉर्ड बुक, T20I में पहली बार हुआ ये करिश्मा!


Netherlands vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में ही बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया. नीदरलैंड्स को हराने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए. ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इज्जत बचा ली. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 गेंदों पर 29 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके साथ ही पाकिस्तान ने वो कारनामा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया था.

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे. ऐसा लगा कि ये लक्ष्य आसान होगा, लेकिन दबाव में बिखरना पाकिस्तान की पुरानी आदत है. 148 रनों का पीछा करते हुए 18 ओवर में पाकिस्तान की टीम मुश्किल में आ गई थी. मैच पर नीदरलैंड्स की पकड़ मजबूत थी, लेकिन फहीम अशरफ ने वो कारनामा किया, जो इससे पहले पाकिस्तान ने कभी नहीं किया था.

पाकिस्तान ने पहली बार किया ये करिश्मा

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने सफल रन चेज करते हुए आखिरी दो ओवर में 29 रन बनाए हैं. ये चमत्कार फहीम अशरफ की वजह से संभव हुआ, जिन्होंने 19वें ओवर में 24 रन बना दिए. इस ओवर में उन्होंने 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए. उसके बाद आखिरी ओवर में पाकिस्तान ने 5 रन बनाकर जीत हासिल की. पाकिस्तान ने इससे पहले कभी भी अंतिम दो ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 रन नहीं बनाए थे.

वहीं, T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो अंतिम दो ओवरों में सर्वोच्च लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए ये 5वां सबसे बड़ा स्कोर है. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2010 में पाकिस्तान के होश उड़ाते हुए आखिरी दो ओवरों में 34 रन बनाए थे.

अंतिम दो ओवरों में सर्वोच्च लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा (T20 वर्ल्ड कप में)

34 रन- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010
31 रन- वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014
31 रन- भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022
30 रन- श्रीलंका बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, 2010
29 रन- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो सेमीफाइनल, 2026
27 रन- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016 फाइनल

जीत के बाद क्या बोले पाक कप्तान?

नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा खुश नहीं दिखे. उन्होंने गेंदबाजों और फहीम अशरफ की तारीफ तो की लेकिन बाकी बल्लेबाजों को फटकार लगाया. पाक कप्तान ने साफ कहा कि जो बल्लेबाज पिच पर सेट है, उसे मैच खत्म करना चाहिए. सलमान ने बिना नाम लिए बाबर आजम निशाना साधा.

सलमान अली आगा ने कहा कि मैच जीतने के लिए हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमने गेंदबाजी बहुत अच्छी की. 148 रन, मैं इसे किसी भी दिन स्वीकार कर सकता हूं. जब कोई खिलाड़ी क्रीज पर जम जाता है, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पारी को अंत तक बरकरार रखे.

ये भी पढ़ें: 



Source link