T20 World Cup 2026: सिर्फ हर्षित राणा नहीं… ये 8 खिलाड़ी हुए वर्ल्ड कप से बाहर… चोट ने तोड़ दिया सपना

T20 World Cup 2026: सिर्फ हर्षित राणा नहीं… ये 8 खिलाड़ी हुए वर्ल्ड कप से बाहर… चोट ने तोड़ दिया सपना


T20 World Cup 2026: 7 फरवरी यानी आज से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. 20 टीमों के बीच यह मेगा इवेंट हो रहा है. भारत-श्रीलंका की सरजमीं पर खेले जा रहे इस विश्व कप से ठीक पहले 8 खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है. चोट के चलते वो बाहर हो चुके हैं. इस लिस्ट में भारत के हर्षित राणा नया नाम हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में घुटने में चोट लगा बैठे और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को बुलाया गया है.

जो सात खिलाड़ी बाहर हुए हैं, उनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी शामिल हैं. इन टीमों को नए खिलाड़ियों को साथ जोड़ना पड़ा. नीचे सभी 8 प्लेयर्स की लिस्ट है, जिनका चोट की वजह से वर्ल्ड कप 2026 में खेलना का सपना चकनाचूर हुआ.

टी20 विश्व कप 2026 नहीं खेल पाएंगे ये 8 खिलाड़ी

1. पैट कमिंस- पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए. उनकी जगह मैट रेनशॉ को विश्व कप टीम में जगह मिली है, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्ले से कमाल करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. जोश हेजलवुड- ऑस्ट्रेलिया टीम का ये खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग और अकिलीस चोट के कारण विश्व कप से बाहर है. उनकी जगह सीन एबॉट को बतौर रिजर्व प्लेयर जगह मिली है.

3. टोनी डी जॉर्जी– ये खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गया. उनकी जगह विकेटकीपर-बैटर रयान रिकेल्टन को अफ्रीकी टीम में एंट्री मिली.

4. डोनोवन फरेरा- लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इस ऑलराउंडर को लेफ्ट क्लैविकल (गर्दन के निचले हिस्से और कंधे के बीच स्थित एक हड्डी) फ्रैक्चर के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला है.

5. नवीन उल हक- दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज दाहिने कंधे में चोट की वजह से विश्व कप नहीं खेल पाएगा. उनकी जगह जिया-उर-रहमान को टीम में शामिल किया गया है.

6. एडम मिल्ने- अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले एडम मिल्ने को हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते बाहर होना पड़ा. उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है.

7. हर्षित राणा- घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है.

8. ईशान मलिंगा- श्रीलंका के स्टार गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की चोट के चलते बाहर हुए हैं. उनकी जगह  प्रमोद मदुशन को टीम में जगह मिली है. 

ये भी पढ़ें: 41 चौके, 30 छक्के, 439 रन… फिर भी अगला वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप



Source link