Turning Point: वो 12 गेंदें… जो टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुईं

Turning Point: वो 12 गेंदें… जो टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुईं


Last Updated:

Turning Point: भारत ने यूएसए को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया.टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया. भारत के इस जीत के नायक रहे सूर्यकुमार यादव. जिन्होंने आखिरी के दो ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया. सूर्या ने 19वें ओवर में 12 जबकि आखिरी ओवर में 21 रन जोड़कर भारत के स्कोर को 161 पर पहुंचाया.

Zoom

सूर्यकुमार यादव ने दो ओवर में पलट दिया मैच का पासा.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की शानदार बैटिंग के बाद मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के बूते भारत ने यूएसए को 29 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया. सूर्या ने बैटिंग में संकटमोचक की भूमिका निभाई.उन्होंने शानदार पारी खेलकर भारत के स्कोर को 161 पर पहुंचाया.इसके बाद गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर भारत को शानदार जीत दिला दी. भारतीय टीम विश्व कप में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में खेलेगी.सूर्यकुमार यादव के आखिरी दो ओवर में बनाए गए 31 रन भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुए. भारत के लिए ये दोनों ओवर गेम चेंजर साबित हुए. जहां से टीम इंडिया ने 130 से 161 का स्कोर बनाया. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मौजूदा चैंपियन भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की दबाव में खेली गई 84 रन की नाबाद पारी के बाद मोहम्मद सिराज (29 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में अनुशासित गेंदबाजी से अमेरिका को हराकर अपना अभियान शुरू किया. खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए सूर्यकुमार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे. उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े.

सूर्यकुमार यादव ने दो ओवर में पलट दिया मैच का पासा.

इससे शीर्ष और मध्यक्रम में सामूहिक बल्लेबाजी नाकामी के बावजूद भारत नौ विकेट पर 161 रन बनाने में कामयाब रहा क्योंकि विकेटों के गिरने से एक समय ऐसा लग रहा था कि पारी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. उसके लिए संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रन तथा मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए. भारत के नई गेंद के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिका की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अस्वस्थ होने के कारण सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे. उन्होंने अमेरिका के दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया. उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर रंजने की पारी भी समाप्त की.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सूर्यकुमार के अलावा मेजबान टीम के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. 13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था और टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी लेकिन सूर्यकुमार ने अकेले दम पर पारी को संभाला. दक्षिण अफ्रीका में जन्में शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. सूर्यकुमार को छोड़कर भारत का मशहूर बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह नाकाम रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी. संकेत शुरुआत में ही मिल गया था जब भारत पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सका. अमेरिकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

Turning Point: वो 12 गेंदें… जो टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुईं



Source link