अनूपपुर जिले में पिछले 48 दिनों से हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों का दल अब दो हिस्सों में बंट गया है, जिसमें से एक अकेला हाथी सोनमौहरी के जंगल में है और दो अन्य हाथी जैतहरी के धनगवां इलाके में डटे हुए हैं। सोनमौहरी बीट में मौजूद हाथी सबसे ज्यादा तबाही मचा रहा है। शनिवार रात इसने रेलवे लाइन पार कर मानसिंह गोंड के घर की दीवारें तोड़ दीं और अनाज खा गया। रविवार को इसने सेंदुरी गांव में संजय चर्मकार के घर पर दोबारा हमला कर दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दीं। इससे पहले यह कई किसानों की गेहूं और अरहर की फसलें भी बर्बाद कर चुका है। ग्रामीणों की कोशिश और डर हाथी से परेशान होकर रविवार दोपहर सेंदुरी और अमगवां के ग्रामीणों ने मिलकर उसे खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन घना जंगल होने के कारण हाथी वहां से नहीं हटा। क्षेत्र में डर का माहौल है और ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग की अपील वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे हाथियों से दूर रहें, रात को कच्चे मकानों में न सोएं और हाथी के गांव में घुसते ही तुरंत सूचना दें।
Source link