Last Updated:
कानून के हाथ लंबे होते हैं. इस बात को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने साबित कर दिया है. उन्होंने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है, जिसने 45 साल पहले गेहूं की चोरी की थी.
गेहूं चोरी की सांकेतिक तस्वीर
Khargone News: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक बुजुर्ग व्यक्ति को करीब 45 साल पहले दर्ज गेहूं चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. मंडलेश्वर की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) श्वेता शुक्ला ने रविवार को बताया कि सलीम और छह अन्य ने 1980 में बालसमुंद के काकड़ इलाके में खेतों से गेहूं चुराया था. उन्होंने कहा कि उस समय सलीम 20 साल का था.
अधिकारी ने बताया कि चोरी किए गए गेहूं की कीमत 100 रुपए थी और उस समय एक क्विंटल (100 किलोग्राम) अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं की कीमत 1.15 रुपए प्रति किलोग्राम थी. एसडीओपी ने बताया कि बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के बलखड गांव का रहने वाला सलीम चोरी के बाद भाग गया और पड़ोसी धार जिले के बाग कस्बे में अपने बेटे के साथ किराने की दुकान चलाने लगा. उन्होंने कहा कि यह मामला अदालतों में लंबित रहा जबकि सलीम के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था.
पुलिस ने आरोपी को अदालत में भेजा
खलटका थाने के प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि सलीम किराने की दुकान के जरिए जीवन यापन चला रहा है. पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया.